नींबू हमारे लिए बहुत गुणकारी है। इसके अनेक फायदे हैं। यह हमारे लीवर को मजबूती प्रदान करता है।
इसके नियमित प्रयोग से हमारी पाचन क्रिया सही रहता है।
यह हमारे शरीर की आंतरिक गर्मी को दूर करता है।
नींबू हमारे पेट की चर्बी को दूर करता है तथा नींबू हमारे मोटापे को कम करता है। यदि सुबह खाली पेट प्रतिदिन नींबू का रस पिया जाए तो हमारी चर्बी खत्म हो जाती है।
नींबू हमारे पेट की एसीडिटी को दूर करता है। गैस तथा कब्ज को भी दूर करता है। नींबू का प्रयोग अनेक प्रकार की दवाईयाँ बनाने में भी होता है। नींबू अनेक रोगों से हमारी रक्षा करता है।
नींबू हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ता है। नींबू का अचार बनता है जिसे हम बडे़ ही चाव से खाते हैं।
सलाद में भी नींबू का प्रयोग किया जाता है।
अनेक ऐसी सब्जियाँ हैं जो बिना नींबू के नहीं बनती तो मित्रों ये हैं नींबू के फायदे।


